दूसरे रविवार को भी रहा लॉकडाउन का व्यापक असर; सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

0 273
Main Ad1

कृतिका सीधी :

विगत 4 महीने पहले देश में आई कोरोना महा बीमारी ने पूरे देश की हालत खराब कर दी है कोरोना बीमारी से लोगों की जान बचाने के लिए मई माह से 2 महीने से भी ज्यादा समय पूरे देश को लॉकडाउन पर रखा गया था बावजूद इसके देश में कोरोना नाम का वायरस कम होने के बजाय लाखों लोगों को बीमार बना था चला गया आज हालत इतनी गंभीर हो गए हैं कि पूरे देश में 10 लाख से भी ज्यादा कोरोना के मरीज हो गए हैं और 25 हजार से भी ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं कोरोना महा बीमारी के प्रकोप से अपना सीधी जिला भी नहीं बचा है अब तक सीधी जिले में कुल 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिनमें से वर्तमान में आज जिले में 17 एक्टिव मरीज है जिन का इलाज किया जा रहा है इन्हीं सब खतरों को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में रविवार के दिन को लाक डाउन रखने का आदेश जारी किया है जिस के परिपालन में 19 जुलाई को सीधी जिले में भी लॉकडाउन किया गया जिसका व्यापक असर दिखाई दिया कोरोना नाम की बीमारी से बचने के लिए सीधी शहर की जनता ने लाक डाउन का पालन किया और अपने घरों में कैद रहकर अपने व्यवसाय प्रतिष्ठान दिहाड़ी मजदूरी का नुकसान करके लॉकडाउन के नियमों का पालन किया लॉक डाउन की वजह से सीधी शहर में आज सन्नाटा पसरा रहा सड़कों में अति आवश्यक काम से ही इक्का.दुक्का लोग नजर आए लॉकडाउन के दौरान दबा और दूध की सप्लाई को छोड़कर सभी तरह के प्रतिष्ठान पूर्णरूपेण बंद रहे लेकिन अब सीधी शहर में जिस तरह से कोरोना के मरीज बड़ रहे है उससे शहर के लोग लॉक डाउन को लगातार जारी रखने के पक्ष में दिखाई पड़ते है लेकिन इसका फैसला सरकार को करना है।

 

Main Ad1

कोरोना से बेखौफ खुली रहीं शराब की दुकानें
रविवार के दिन लॉक डाउन के दौरान जहाँ शहर की समस्त दुकाने बंद करने का आदेश था वहीं शराब की दुकान एवं अन्य कुछ दुकान खुली पाई गईं। जहाँ किसी भी प्रकार से सामाजिक दूरी की परवाह किए बगैर धक्का, मुक्की में शराब की बिक्री हो रही थी, जो देश भर में कोरोना वायरस को फैलाने का प्रमुख स्थान बन सकता है।
लॉक डाउन के दौरान सिर्फ जरूरी कार्य के लिए घर से निकलने का आदेश था उसके बाद भी कई जगहों पर बिना मास्क लगाए लोगों का आवागमन जारी रहा।
जिसे कई जगहों पर स्थानीय प्रशासन रोकने में असफल भी रहा।

 

एनटीवी इंडिया न्यू

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer