शुक्रवार 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में विटामिन ए अनुपूरण अभियान का शुभारंभ हुआ

0 272
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

शुक्रवार 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में विटामिन ए अनुपूरण अभियान का शुभारंभ हुआ है। इस अभियान में जिले के अंतर्गत एक लाख 42 हजार 368 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिन 9 हजार 395 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। कोरोना के चलते इस वर्ष स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर दस्तक न देते हुए ग्राम आरोग्य केन्द्र पर दवा पिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि 17 जुलाई से 19 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। विटामिन ए बच्चों के शारीरिक वृद्धि व विकास तथा उत्तम दृष्टि हेतु आवश्यक तत्व माना गया है। इसके साथ ही यह हृदय, फेफड़ा, किडनी, दांत, हड्डी, चमड़ी को भी पोषित करता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसके प्रमुख स्रोत मछली तेल, अंडा, दूध, पपीता, आम, संतरा, पीले फल, पत्तेदार हरी सब्जी हैं। विटामिन ए की कमी से सूखी चमड़ी, सूखी आंख, रतौधी, बांझपन, देर से वृद्धि, गले एवं सीने में संक्रमण, देर से घाव भरना, मुंहासा आदि से बचाने के लिए शासन के निर्देशानुसार बल्यावस्था में विटामिन ए की आपूर्ति के लिए 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण केन्द्र पर प्रत्येक 6 माह में 9 माह से 1 वर्ष को 1 एम.एल. तथा 1 वर्ष से 5 वर्ष तक 2 एम.एल. पिलाया जाता है। विटामिन ए अनुपूरण अभियान में इसे बच्चों के घर जाकर पिलाने के निर्देश हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में अभियान और महत्वपूर्ण हो गया है। इससे बच्चों में कोरोना जैसे तीव्र संक्रामक रोग से लड़ने में मदद मिलती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और ए.एन.एम. संपूर्ण विकासखंड के शत-प्रतिशत बच्चों को यह दवा पिलाएगी। आमजन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील की गई है कि वे बच्चों को यह दवा अवश्य पिलाएं।—-

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer