प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के बाद से ही यह आरोपी फरार चल रहा था जहां पुलिस ने दबिश देते हुए उसे कुबरी से गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि 30 मार्च को ललई प्रजापति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर प्रेम लाल प्रजापति की लाठी से मार मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर द्वारा बीते शनिवार को चुरहट टीआई को सूचना प्राप्त हुई की उक्त आरोपी ग्राम कुबरी में आया हुआ है जहां बीते शनिवार को दोपहर 1 बजे लगभग घेराबंदी करते हुए कुबरी से हत्या के मुख्य आरोपी ललई प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या के दो आरोपी गुड्डी प्रजापति तथा बेटी गौरा प्रजापति पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।