सीधी जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की कार्यशैली बयां कर रही है कुछ अलग ही कहानी

0 552
Main Ad1

कृतिका सीधी :

– सीधी जिले के नव पदस्थ पुलिसअधीक्षक पंकज कुमावत की कार्यशैली की कहानी कुछ अलग अंदाज बयान कर रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने जिले में अपराध और अपराधियों में दहशत पैदा करने की एक अलग ही तरीका दिखाया है। उनकी चंद दिनों की कार्यप्रणाली ने सीधी जिले के निगरानी सुदा गुंडा बदमाशों की नींद हराम कर दी है वहीं जिले में अब तक लंबे समय से चयन की नींद सो रहे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी चुस्त.दुरुस्त कर दिया है। 18 जुलाई को जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बहरी थाने में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत थाने के स्टाफ की थाने के बाहर क्लास लगाई और उन्हें अच्छी तरह से कानून का राज कायम करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादी को न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों गुंडे मवाली ओं में पुलिस का खौफ होना चाहिए पुलिसअधीक्षक की इस कार्यप्रणाली से जिले के सभी थाने और चौकियों में पुलिस चौकन्नी नजर आने लगी है देखना है जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कब तक में और कितनी बेहतर हो सकती है

Main Ad1
News TOP Footer