जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा आदेश जारी कर जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संगठित अपराध एवं गुण्डा निरोधी सेल का गठन किया गया


कृतिका सीधी :
सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा आदेश जारी कर जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संगठित अपराध एवं गुण्डा निरोधी सेल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय संगठित अपराध एवं गुण्डा बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही हेतु मानीटरिंग नहीं हो रही। मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं पुलिस महानिदेशक म.प्र. द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों एवं सक्रिय गुण्डा तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। जारी आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के नेतृत्व में परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सावेरा अंसारी, निरीक्षक बीएन योगी, उपनिरीक्षक वंदना द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेश सिंह, आर. प्रकाश सिंह बघेल, आरक्षक संदीप चैधरी, सायबर सेल से प्रदीप मिश्रा, आनंद कुशवाहा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी की ड्यूटी लगायी गयी है। सूचना हेतु कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07822-252238 स्थापित किया गया है। गठित सेल व्दारा संगठित अपराधियों एवं गुण्डा तत्वों की आपराधिक गतिविधियों एवं अभिलेखों की जानकारी थानों से प्राप्त करेंगे एवं उनके विरुद्ध कठोर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही धारा 110 जा फौ, जिला वदर, एन०एस०ए० की कार्यवाही गुण्डा सूची में नाम लाये जाने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेगे। अपराधिक, गुण्डा तत्वों के संबंध में सूचना देने वाले को इनाम दिया जावेगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
