गुना में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का विरोध में युवा कांग्रेस सीधी द्वारा गुना में दलित किसान परिवार के साथ हुई बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया


कृतिका सीधी :
गुना में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का विरोध 17 जुलाई को आज सीधी में भी दिखाई दिया आज शहर के गांधी चौक में युवा कांग्रेस सीधी द्वारा गुना में दलित किसान परिवार के साथ हुई बर्बरता के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट रंजना मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा पुतला छीनने की कोशिश भी की गई जिस पर युवा कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमा.झटकी भी हुई। लेकिन युवक कांग्रेस पुतला दहन करने में सफल रही। प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के दिग्विजय सिंह चौहान उत्सव सिंह टिंकू कृष्णदेव सिंह केडी नारायण सिंह चौहान रमन सिंह रेखा सिंह अतुल बघेल अभिनव सिंह राहुल चौहान कमल सिंह हर्ष सिंह शिवांकित सिंह शुभम कर्चुली सचिन चौहान अभय सिंह विवेक सिंह अनुराग सिंह जगन द्विवेदी सत्यम सिंह शिवम चंदेल आकाश सिंह मोहित विकाश बघेल ओम पाण्डेय चंदू द्विवेदी हिमांशु पाण्डेय नितेश सिंह अजय प्रकाश शुक्ल रवी जायसवाल विनीत मिश्रा छोटू सिंह एवं अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
