जिला पंचायत सीधी के पीछे मिला कोरोना का मरीज; जनता में बना भय का माहौल

0 335
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूरे देश प्रदेश के साथ.साथ सीधी जिले में लॉक डाउन के बाद लॉक डाउन खोलने के बाद बाहर से आ रहे लोगों ने सीधी जिले और सीधी शहर को भी कोरोना की भट्टी में झोंक दिया है सीधी शहर और सीधी शहर के आसपास और जिले के दूसरे कस्बों में आप आए दिन कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं जिसकी वजह से आम जनता की घबराहट बढ़ने लगी है लॉक डाउन का दंश झेलने के बाद भी अब लोग उस घड़ी को कोस रहे हैं जब जिले से लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया जिसके बाद अब इस जिले में यह भयावह स्थिति बन गई है सीधी जिले में विगत 1 सप्ताह से कोरोना के कई मरीज मिले हैं जिसकी दहशत शहर के लोगों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है 17 जुलाई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि आज एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। ये वार्ड क्र-12, जिला पंचायत के पीछे रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमित मरीज द्वारा प्रदाय की गयी जानकारी के अनुसार ये 25 जून को रीवा गए थे, उसके बाद गुरू पूर्णिमा को सांई मंदिर एस.आई.टी. कालेज सीधी में भण्डारा कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। 11 जुलाई से इनकी तबियत बिगड़ जाने पर मिश्रा नर्सिग होम में इलाज करा रहे थे। 15 जुलाई को जिला अस्पताल फीवर क्लीनिक में सेम्पलिग कराया गया जिसकी आज प्राप्त रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उन्हें तत्काल कोविड हेल्थ सेन्टर जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में भर्ती कर दिया गया है। इनके घरेलू संपर्कियों एवं बाहर के संपर्कियों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है एवं सेम्पल तथा कोरंटाइन की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि न्यू बस स्टैण्ड, वार्ड क्र- 10, दक्षिण करौंदिया सीधी से मिले पॉजिटिव केस की पुनः जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर एवं उपचार की अवधि पूर्ण हो जाने के पश्चात् आज डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। लेकिन एक पॉजिटिव केस मिल जाने के कारण जिले में एक कंटेनमेंट और बढ़ जाने के बाद पूर्व के 19 कंटेनमेंट मिलाकर जिले में 20 कंटेनमेंट एरिया हो जायेंगे और 21 एक्टिव केस हो गए हैं।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer