1 जुलाई से किल कोरोना अभियान में 1 से 14 जुलाई तक कुल 2 लाख 30 हजार 107 घरों के 12 लाख 19 हजार 342 सदस्यों का सर्वे किया गया

0 106
Main Ad1

Kritika sidhi :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में विगत 1 जुलाई से किल कोरोना अभियान जारी है। उक्त अभियान में 1 से 14 जुलाई तक कुल 2 लाख 30 हजार 107 घरों के 12 लाख 19 हजार 342 सदस्यों का सर्वे किया गया है। सर्वे में 1285 व्यक्ति सर्दी-खांसी पीड़ित पाए गए। सभी को विकासखण्ड वार 11 फीवर क्लीनिक में रेफर कर होम क्वारेंटाइन किया गया। इसके साथ ही 2520 लोगों को बुखार होना पाया गया, सभी बुखार के मरीजों का रैपिड डायग्नोसिस किट के द्वारा जांच की गई। 19 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित मिले। उन्हे यथा स्थल पर ही क्लोरोक्वीन प्राइमाक्वीन की दवा प्रदान की गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोविङ-19 के नियंत्रण हेतु पूरे प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में भी दिनांक 01 जलाई 2020 से 15 जुलाई 2020 तक रहे ष्किल कोरोना” अभियान के अंतर्गत जिले में 228 टीमों द्वारा प्रत्येक दिवस लगभग 100 घरों में जाकर सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया एवं डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे करना था। उन्होंने बताया कि दिनांक 01 जुलाई 2020 से 14 जुलाई 2020 तक की प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया कि जिले में 89.04ः जनसंख्या की स्क्रीनिंग हुई है, अभी भी 11ः जनसंख्या स्क्रीनिंग करने से छूटी हुई है। अतः उक्त के संबंध समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 15 जुलाई 2020 की शाम तक टीमवार प्रगति की समीक्षा करें। यदि किसी टीम के परिवार छूटे हुए हैं, तो उक्त टीम द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2020 से 18 जुलाई 2020 तक छूटे हुए परिवारों के घर-घर जाकर सर्दी, खांसी, एवं बुखार की स्क्रीनिंग कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करें। मलेरिया के संभावित रोगियों का किट द्वारा जांच कर पाजिटिव पाये जाने पर मलेरिया का इलाज देवें। डेगू से संभावित रोगी की पहचान कर उनको जिला चिकित्सालय सीधी हेतु रेफर करें, छूटी हुई गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उचित उपचार करवाये तथा जो बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए है उनको टीकाकरण लगवाये। प्रति दिवस सायं को पूर्व की भांति रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को भेजे एवं सार्थक एप सभी सर्दी, खाँसी, बुखार, मलेरिया एवं डेंगू के रोगियों की इन्ट्री करवाये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि “किल कोरोनाष् मध्यप्रदेश शासन का एक अति महत्वपूर्ण अभियान है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जाती है तो उस कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु इस कार्यालय को जानकारी प्रस्तुत करें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer