सिंगरौली जिले की सीमा से सटे शक्तिनगर की जहा एक व्यक्ति को हथियार रखना महंगा पड़ गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

0 280
Main Ad1

कृतिका सीधी –

सिंगरौली जिले की सीमा से सटे शक्तिनगर की जहा एक व्यक्ति को हथियार रखना महंगा पड़ गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। हथियार रखना आज जहां लोग स्टेटस मेंटेन करने की बात मानते हैं और वह हथियार भी अवैध तरीके से यत्र तत्र जुगाड़ करके अपने इस शौक को पूरा कर रहे हैं लेकिन अनजाने में ही यह शौक रखने वाले लोगों को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है लोगों में लगातार हथियार रखने की प्रवृत्ति में बहुत ही तेजी आई है। लेकिन अवैध हथियार से संबंधित एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान करने की दिशा में पुलिस लगी हुई है। वैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के संबंध में सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी पिपरी विजय शंकर मिश्र एवं शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथलेश मिश्रा के निर्देश में रविवार को बीना चौकी प्रभारी अभिनव वर्मा व कांस्टेबल उपेंद्र सिंह यादव द्वारा अभियुक्त साजिद अली उर्फ टेनी पुत्र फिरोज अली निवासी अम्बेडकर नगर शक्तिनगर को मुखबिर की सूचना पर योगीचौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की आरोपी के पास से एक कट्टा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया पकड़े गए आरोपी की उम्र की यदि बात की जाए तो आरोपी की उम्र महज 19 वर्ष है । संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा 325 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer