उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सीधी राजेश सिंह चैहान द्वारा आदेश जारी कर बजाज एग्री सीड्स प्रा.लि. हैदराबाद तेलंगाना अमानक पाये जाने पर बीजों के भण्डारण, क्रय, विक्रय एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

0 264
Main Ad1

कृतिका सीधी :

उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सीधी राजेश सिंह चैहान द्वारा आदेश जारी कर बजाज एग्री सीड्स प्रा.लि. हैदराबाद तेलंगाना के धान नीलम टीएल एसएचडी-6 प्रमाणित लाट नम्बर 125345 के विश्लेषण में अमानक पाये जाने पर बीजों के भण्डारण, क्रय, विक्रय एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। उपसंचालक श्री सिंह ने बताया कि उक्त धान बीज मे. अंकिता बीज भण्डार (प्रो. रामभुवन मिश्रा) लालता चैक गोपालदास रोड विकासखण्ड सीधी से नमूने लिये गये थे जिन्हें बीज परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर भेजे गये थे। उक्त नमूनों के अमानक पाये जाने पर बीजों के भण्डारण, क्रय, विक्रय एवं परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। श्री सिंह ने बताया कि इसके साथ ही उक्त विक्रेता को अमानक बीज का भण्डारण एवं विक्रय करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer