सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने अपनी पत्नी को मामूली सी बात पर सड़क पर छोड़कर भागा

0 902
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

सात जन्मो का साथ निभाने वाला एक महिला का पति उसे मामूली बात पर सड़क पर छोड़ कर भाग गया उक्त महिला के पति ने घर में उसके के साथ मारपीट करने के बाद उसे मायके ले जाने के बहाने सीधी शहर में छोड़ दिया जिससे नाराज पत्नी घटना की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची इसी दौरान सिटी हलचल को पीडि़त महिला साधना साहू पत्नी बबलू साहू निवासी सिलवार चौकी पथरौला ने सिटी हलचल को अपनी आपबीती सुनाई की उसका पति बब्लू साहू अक्सर उसके साथ मारपीट करता आ रहा है कल रात में मारपीट तो किया ही आज सोमवार की सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई जिस पर वह इसकी शिकायत पथरौला चौकी में की जहां चौकी प्रभारी द्वारा समझाइस के बाद दोनों पति.पत्नी को घर वापस भेजा दिया। लेकिन घर पहुंचने के बाद पति उसे मायके ग्राम हटवा पहुंचाने के लिए बाइक से सीधी शहर लेकर आया जहां मायके न ले जाकर उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़कर वापस गांव भाग गया। अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला ने एसपी से पति द्वारा की जा रही ज्यादती की शिकायत की महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही के लिए महिला सेल को निर्देशित किया है। महिला का आरोप है कि शादी के तीन वर्ष हो गये हैं लेकिन इस दौरान पति द्वारा आये दिन मारपीट की जाती आ रही है महिला ने दहेज प्र्ताडना का भी आरोप लगाया है। बहरहाल शिकायत पर एसपी ने कार्यवाही के लिए महिला सेल को निर्देशित किया है। सात जन्मो का साथ निभाने वाला उसका पति उसे मामूली बात पर सड़क पर छोड़ कर भाग गया इस बात पर पीड़ित महिला का भरोसा आज अपने पति पर से जरूर उठ गया।

Main Ad1
News TOP Footer