कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा की गयी।


कृतिका सीधी ;
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी राजस्व अधिकारियों को अविवादित नामान्तरण एवं बंटवारा के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, सिहावल सुधीर कुमार बेक, मझौली ए.के. सिंह, कुसमी आर.के. सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री चैधरी ने राजस्व न्यायालयवार प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाये तथा प्रकरणों का निराकरण करते हुए उन्हें आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने सीमांकन के प्रकरणों को भी निर्धारित समय-सीमा में ही निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होने प्राकृति आपदा एवं राहत से जुड़े समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होने शासकीय उचित मूल्य दुकानों के स्टाक सत्यापन तथा हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होेने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को नियमित समीक्षा कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
