डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि सहित जनहित के अन्य अनेक मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन आज

0 254
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 की खस्ताहाल एवं दुर्दशा किसान कर्ज माफी बढ़े हुए बिजली के बिल डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि सहित जनहित के अन्य अनेक मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई को कुचवाही में सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री एवं सीधी सिंगरौली के सदस्यता प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान सहित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता करेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित उपरोक्त धरना प्रदर्शन सुबह एक 11 बजे से प्रारंभ होकर अनिश्चित काल तक चलेगा जिसमें पार्टी द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ब्लॉक मंडल एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटियों के समस्त पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक साथियों के साथ कुचवाही मैं आयोजित धरना मैं पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं धरना में समस्त पदाधिकारियों से मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग पालन सहित कोविड.19 के बचाव से संबंधित प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने का आग्रह किया गया है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer