नहर में डूबे 2 मासूम: 1 की मौत

0 891
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र 

चुरहट थाना अंतर्गत डिहुली ग्राम पंचायत में कल शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे पटेल परिवार के 2 नाबालिक बच्चे नहर में डूब गए जिसमें से एक की मौत हो गई।
Main Ad1
हमारे चुरहट संवाददाता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिहुली निवासी पटेल परिवार के लोग जिस वक्त सुबह अपने खेत जुताई बुवाई के कार्य से गए हुए थे उसी दौरान परिवार के दो बच्चे अपने माता-पिता से मिलने के लिए खेत की ओर निकल पड़े और रास्ते में खेत के पास बनी नहर में नहाने के लिए  उतर गए।
नहाने के दौरान ही दोनों मासूम डूबने लगे जिस पर पास खड़े बच्चों ने आवाज लगाई तो वहां पर उपस्थित लोगों ने एक बालक को तो नहर में बहते हुए पकड़ लिया लेकिन दूसरा बालक कुछ देर बाद मिला। आनन-फानन में मोटरसाइकिल में ही लेकर जिला अस्पताल की ओर बच्चों को लेकर परिजन रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक मासूम ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन पटेल 10 वर्ष पिता भाईलाल पटेल एवं शिवेंद्र पटेल उम्र 6 वर्ष पिता गेंद लाल पटेल नहर में स्नान करने के लिए गए थे जिसमें से शिवेंद्र पटेल उम्र 6 वर्ष पिता गेंद लाल पटेल की अस्पताल ले जाते समय ही इनकी मृत्यु हो गई और पवन पटेल उम्र 10 वर्ष पिता भाईलाल पटेल का जिला अस्पताल में इलाज चालू है और खतरे से बाहर है।
News TOP Footer