जिला कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामपुर में शराब के लिए पैसा न देने पर दुकान के अंदर युवक को साथ लाठी से मारपीट कर किया गया घायल

0 556
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिला कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामपुर में शराब के लिए पैसा न देने पर दुकान के अंदर युवक को साथ लाठी से मारपीट कर उसे कुछ युवको ने उसे घायल कर दिया है। पीडि़त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है युवक को गंभीर चोटे आईं हैं पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी किशोर कुमार यादव आज गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी किराने की दुकान पर था। उसी दौरान उसकी दुकान पर रवि सिंह रोहित सिंह एवं ट्वीकल सिंह पहुंचे और उससे सिगरेट एवं शराब के लिए पैसा मांगने लगे। जिस पर किशोर एवं उसका चचेरा भाई कृष्णदास यादव पैसा देने से मना कर दिये। मना करने पर नाराज उक्त तीनो लोगों ने लाठी से मारपीट करना शुरू कर दिये। मारपीट से युवक घायल हो गया है। घटना के दौरान हल्ला.गुहार होने पर पड़ोस के लोग दौडक़र बीच.बचाव करने लगे तभी तीनों युवक भाग निकले। मारपीट से पीडि़त युवक के सिर एवं पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि मारपीट के कारण घायल युवक खून की उल्टी भी कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा दो आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक फरार बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 294 323 327 427 506 34 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच के साथ मारपीट में शामिल फरार युवक की तलाश कर रही है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer