0 350
Main Ad1

सिंघम के नाम से जाने जाते हैं सीधी में

【आर.बी.सिंह राज】

Main Ad1
सीधी जिले में पूर्व में पदस्थ रहे एवं सिंघम की छवि से विख्यात सब इंस्पेक्टर राजेश पांडे को कल राज्य शासन ने छतरपुर से पुनः सीधी के लिए स्थानांतरित कर दिया है। अतीत में वो सीधी से छतरपुर के लिए स्थानांतरित हुए थे और इस मर्तबा फिर से वो छतरपुर से वापस सीधी रिटर्न हुए हैं।
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कल 1 जुलाई बुधवार की शाम पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन पश्चात राजेश पांडे उपनिरीक्षक को जिला छतरपुर से जिला सीधी स्थानांतरित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सब इंस्पेक्टर राजेश पांडे अपने अतीत के सीधी जिले के कार्यकाल में थाना रामपुर नैकिन, थाना कमर्जी तथा थाना जमोड़ी में अपनी वर्किंग स्टाइल को लेकर एक युवा एवं कड़क मिजाज अफसर के रूप में जाने जाते हैं। उनकी फिटनेस और काम करने के अलग अंदाज के कारण सीधी जिले में उन्हें सिंघम पुलिस ऑफिसर के रूप में ख्याति प्राप्त है।
News TOP Footer