100 दिन बाद शिवराज के सेना का हुआ पूर्णतः विस्तार; और विंध्य को नहीं मिल सकी कोई भी जगह


कृतिका सीधी :
जब से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी थी तब से बीजेपी की सरकार और उसके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की चर्चा जोरों शोरों से हो रही थी; पूरी जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी कि इस बार शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार में विंध्य के किस किस नेता को जगह मिलेगी और कौन सा दायित्व प्रदान किया जाएगा परंतु विंध्य की जनता का सपना 2 जुलाई 2020 को पूरी तरह से धराशाई हो गया जब शिवराज के मंत्रिमंडल के विस्तार में सीधी रीवा सतना सिंगरौली के एक भी विधायक को मंत्री पद का दर्जा नहीं मिला..!


जनता तो इस बार सीधी जिले के केदारनाथ शुक्ला विधायक पर आस लगाए बैठी थी उसका मानना था कि सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला जी काफी लंबे समय से सीधी विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं इस बार उन्हें मंत्री का पद अवश्य मिलना चाहिए ; तो वही कुछ लोगों का मानना था कि रीवा के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला विंध्य के बड़े नेता हैं उनका तो मंत्री पद कभी भाजपा की सरकार से हट ही नहीं सकता और कुछ लोगो का कहना था कि रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल; सीधी विधायक केदारनाथ दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेता है दोनों को मंत्री पद का दायित्व देना चाहिए; परंतु इस बार मामला पूरी तरह से उल्टा होता दिखाई दिया जहां सिंधिया गुट के 10 विधायकों को मंत्री पद का दर्जा दिया गया जिनकी विधायकी भी अभी दांव पर लगी हुई है; तो वही विंध्य के (रीवा सीधी सतना सिंगरौली) को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया

सीधी एवं विंध्य की जनता का कहना है कि हमें किसी भी प्रकार का कोई लालच अथवा प्रलोभ नहीं; हमारा यह मानना है कि मंत्री कोई भी हो वह वरन कोई व्यक्ति अथवा किसी पार्टी का नहीं अपितु संपूर्ण प्रदेश का होगा परंतु इतने सालों से सीधी के साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अखिर इसकी चरम सीमा कहां पर है…??

आखिर कब तक सीधी को इसी तरह महत्वहीन समझा जाएगा तथा सीधी की जनता के मतों का कोई मूल्य नहीं होगा..?? हम सब जानते है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है
यदि इस देश में कोई सर्वशक्तिमान है तो वह है यहां की जनता
और यदि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में जनता को ही इस तरह नकारा जाएगा तो लोगो का लोकतंत्र से भरोसा उठ जाएगा ; सरकार सिर्फ एक कारण बता दे जिसकी वजह से sidhi के liye esa रुख अपनाया गया था और अभी भी अपनाया जा रहा है…..❓
सीधी की जनता को आखिर किस किए की सजा मिल रही है सरकार यह अवश्य बताएं क्योंकि जनता जवाब चाहती है…!
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर…
