सीधी के लिए आज दुर्घटनाओं भरा रहा दिन

0 978
Main Ad1

कई घटनाओं में अनेक घायल जिला अस्पताल में भर्ती

आर.बी.सिंह राज 

Main Ad1
मंगलवार का दिन सीधी जिले के लिए काला दिवस साबित हुआ। जिले में 3 अलग-अलग घटनाओं ने देखने वालों को स्तब्ध करके रख दिया। एक घटना के दौरान एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है तो वहीं अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय सीधी में उपचार चल रहा है।
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बारे में जानकारी मुताबिक श्रीमती ललिता कुशवाहा पति दिनेश कुशवाहा 35 वर्ष अमरपुर थाना बहरी जो अपनी बहन से मिलने सीधी आई थी इसी दौरान सम्राट चौक में अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई इसका मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
बाइक से टकराकर घायल
राघवेंद्र साकेत पिता गणेश 18 वर्ष निवासी कुकड़ीझर अपने साथी अनिल साकेत के साथ मोटरसाइकिल से सीधी सैलेंडर भरवाने आ रहा था तभी अचानक सड़क पर गाय आ जाने के कारण डिवाइडर से टकराकर पैदल जा रहे विश्वनाथ विश्वकर्मा पिता रामसोनई 68 वर्ष निवासी चिंतरगी को पीछे ठोकर मार दी जिससें वे गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें हेड इंजरी होने की बात सामने आई है।
बाइक सवार एवं युवती घायल
प्रियंका प्रजापति पिता राजबहोर 17 वर्ष निवासी कोठार घटना स्थल जोरौधा बाइपास बकरी चराकर वापस घर आ रही थी तभी राजेश साकेत ने पीछे ठोकर मार दिया इस घटना में बाइक सवार राजेश साकेत और युवती प्रियंका प्रजापति दोनों को घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक की ठोकर से वृद्ध की टूटी कमर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शाम ग्राम पडैनिया में एक और सड़क दुर्घटना सामने आई है जिसमें घायल विष्णुनाथ विश्वकर्मा पिता रामसनेही विश्वकर्मा उम्र 80 साल पडैनिया के निवासी हैं जो शाम के समय किराना का सामान लेने सड़क के किनारे पैदल पैदल जा रहे तभी तीव्रता से दो पहिया वाहन म.प्र 18 एमपी 2702 चलाते हुए राकेश साकेत पिता गणेश साकेत ग्राम कुकड़ी शहर द्वारा तीव्र गति से ठोकर मार दी गई जिसमें वृद्ध की कमर की हड्डी में काफी गंभीर चोटें आई हैं जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
News TOP Footer