जमीनी विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

घायल को जिला चिकित्सालय किया रेफर

सीधी:धर्मेंन्द्र

मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौला बरुहा टोला निवासी सुरेश पिता गोविंद प्रसाद गुप्ता 24 वर्ष पर गांव के ही सुरेंद्र चौबे, राजा चौबे ,बबलू चौबे व उनके भांजे द्वारा कुल्हाड़ी से सिर में हमला किया गया है। जिससे गंभीर चोटें आई हैं। जिसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए उसी हालत में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 323, 294, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
