युवती ने सोन नदी पुल से लगाई छलांग

0 719
Main Ad1

भाई ने बचाई जान

कृतिका सीधी :

Main Ad1
मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे सीधी कोतवाली थाना अंतर्गत थनहबा टोला निवासी 21 वर्षीय कुशवाहा समाज की युवती ने पटपरा थाना क्षेत्र स्थित गऊघाट सोन नदी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। छलांग लगाते ही जैसे भाई ने देखा उसने भी पुल से पानी में छलांग लगाई और अपनी बहन की जान बचाने की कोशिश करने लगा। सोन नदी में इन दिनों पानी अधिक होने से तेज बहाव के बीच इस पूरे घटनाक्रम को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन से हंड्रेड डायल पुलिस को सूचना दी। जिस पर कमर्जी थाना के एएसआई पी एल टांडिया, ममता पाठक तथा सैनिकों के सहयोग से पहुंचकर ग्रामीण जनों के सहयोग से सुरक्षित बचा लिया गया जिसके उपरांत दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
News TOP Footer