मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की हत्या

0 419
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस चौकी मड़वास अंतर्गत ग्राम भदौरा निवासी पारस जायसवाल पिता शिवलाल जायसवाल के द्वारा अपनी गाय रोज-रोज छोड़ दिया जाती थी जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह 7:30 बजे के करीब जब गाय को छोड़ दिया गया था तब उसकी गाय को घर तरफ सीताराम पिता समय लाल जायसवाल द्वारा लौटाया जा रहा था, तभी पारस जायसवाल कहने लगा कि अभी ऐरा है हमारी गाय इसी तरह चरेगी जिसको कोई दिक्कत हो वह अपने खेत की रखवाली खुद करे, यह कहते हुए गाली देने लगा और लाठी लेकर दौड़ा तब वाद विवाद की स्थिति देखते हुए सीताराम घर के भीतर चला गया जिसके उपरांत आरोपी पप्पू जायसवाल, बबलू जायसवाल एवं जियालाल और उनकी पत्नी तथा बहन ने दौड़ते हुए जब सीताराम के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो सीताराम ने दरवाजा नहीं खोला जिससे आरोपी लोग लौट कर घर के बाहर बैठे सीताराम के बाबा शिवभान जायसवाल पिता बलदेव जायसवाल उम्र 100 वर्ष को लात घुसा से मारपीट किए जिस पर वृद्ध वहीं जमीन में गिरे पड़े। इसके बाद सीताराम के भाई घनश्याम जायसवाल व हरी जायसवाल ने आकर बाबा को उठाए तभी पारस जायसवाल 100 नंबर पुलिस वाहन को फोन कर बुलाया गया इसी बीच सीताराम जायसवाल व पारस जायसवाल को मड़वास पुलिस द्वारा ले जाया गया।
उधर 100 वर्षीय वृद्ध शिवभान जायसवाल को निजी वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया जहां डॉक्टरों ने बृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं इस पूरे मामले में मड़वास चौकी में आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Main Ad1
News TOP Footer