बीस दिन के प्यार में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

0 981
Main Ad1

अपने ही शादी में जमकर किया डांस

कृतिका: सीधी  

Main Ad1
बीस दिन के प्यार के बाद 21वें दिन एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका के घर बारात लेकर पहुंच गया जहां विरोध करने के बजाय लोगों ने बारात का स्वागत किया। पूरा मामला मझौली थाना अंतर्गत ग्राम करवाही का है।
ये है पूरा मामला
करवाही निवासी उदित नारायण गुप्ता पिता अयोध्या प्रसाद गुप्ता ट्रैक्टर जुताई के लिए ग्रामीण अंचलों में जाया करता है। इसी दरमियान बीस दिन पहले धनगवां में मीना नाम की लड़की से जान पहचान हुई ये जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे तथा साथ जीने मरने की कसमें खाकर दोनों प्रेमी प्रेमिका ने शादी करने का फैसला कर लिया जिसकी मंजूरी लड़के तथा लड़की के परिजनों ने भी दे दी। फिर क्या था दोनों परिवारों की मंजूरी मिलते ही प्रेमी उदित नारायण ने 21वें दिन 25 जून को प्रेमिका के घर बारात लेकर पहुंच गया जिसका स्वागत पूरे गांव ने एकजुट होकर किया।
दूल्हे ने किया जमकर डांस
शादी के दौरान आमतौर पर दूल्हा कार या रथ पर में बैठा रहता है और बाराती जमकर डांस करते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। यहां दूल्हा खुद डांस करते हुए प्रेमिका के गांव धनिगवां बारात लेकर पहुंचा था। जहां दूल्हे राजा की प्रेम कहानी तथा डांस की वजह से ये शादी पूरे इलाके में चर्चा में बनी हुई है।
News TOP Footer