डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण सीधी कांग्रेस हुई उग्र; हाथ से गांधी चौराहा से कलेक्ट्रेट तक गाड़ी की खींचकर किया विरोध प्रदर्शन

0 465
Main Ad1

कृतिका सीधी:

27 जून को यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र सिंह ;दादू एवं प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू के अथक प्रयास एवं यूथ जिला अध्यक्ष रंजना मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया लालता चौराहे से कलेक्ट्रेट तक गाड़ी को धक्का लगा कर विरोध प्रदर्शन किया एवं घोड़ा गाड़ी से भी प्रदर्शन किया और राज्यपाल महोदय को सीधी कलेक्टर साहब के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। सौपे गए ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने तीन माह से खड़ी बस के मालिकों को रियायत देने का जिक्र किया इनकी मांग है तीन माह से खड़ी बस का परमिट टैक्स माफ हो यूथ कांग्रेस ने बिजली के बढ़ते बिल का विरोध करते हुए कहा की जिनका बिल बड़ कर आया है वो तुरंत माफ हो और पिछली कांग्रेस सरकार की तर्ज पर बिल आए जिससे इस कोरोंना महामारी से जूझ रही आम जनता को कुछ रियायत मिले इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने सिटी हलचल को अपने प्रदर्शन की वजह वताई। प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी विनय सिंह परिहार ने कहा की यूपीए सरकार 2014 के समय कच्चा तेल 107 रू डालर प्रति बैरल था डीजल 55 रू एवं पेट्रोल 71 रू था इस समय कच्चा तेल 42 रू डालर प्रति बैरल है और डीजल 81रू एवं पेट्रोल 89 रू है तब देश एवं प्रदेश की जनता की जेब में डाका डाला जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश सचिव देवेन्द्र सिंह दादू ने कहा की जिस प्रकार अग्रेजों ने किसानों को कोड़े मारकर कर वसूलते थे उसी प्रकार ये सरकार आम जनता को महागाई के कोड़े मारकर कर वसूल रही है प्रदर्शन में कमलेंद्र सिंह डब्बू ने कोरोना महामारी से तीन माह से खड़ी बस का परमिट टैक्स माफ करने की मांग की यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज करा कर देवेश पूर्ण भावना से काम कर रही है। इस कार्यक्रम में आई टी सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह कार्यकारी चुरहट विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह कार्यकारी सीधी विधानसभा अधयक्ष नारायण सिंह नागेश सिंह विकास साहू अर्पित द्विवेदी अमन चौहान सोनू सिंह राजबहादुर विश्वकर्मा आदि की विशेष उपस्थित रही

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer