तेल पेट्रोल के बढ़ते दामों को अब झेल पाने में असहाय हो रही है। जनता की इसी तकलीफ को देखते हुए मध्य प्रदेश की विपक्ष में बैठी हुई कांग्रेस पार्टी ने इस समस्या को लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला करके राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा

0 813
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूरे देश में कोरोना महामारी की विभीषिका झेल रही देश प्रदेश और सीधी जिले की जनता अब महंगाई की मार से कराह रही है विगत 10 दिनों में तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है विगत एक पखवाड़े के अंदर डीजल और पेट्रोल के रेट 10 रूपए से भी ज्यादा बढ़ गए हैं डीजल जहां ₹80 के पार पहुंच गया है वहीं पेट्रोल अब ₹90 के करीब पहुंच रहा है और कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट से गुजर रही जनता तेल पेट्रोल के बढ़ते दामों को अब झेल पाने में असहाय हो रही है। जनता की इसी तकलीफ को देखते हुए मध्य प्रदेश की विपक्ष में बैठी हुई कांग्रेस पार्टी ने इस समस्या को लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला किया है और 25 जून को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा सोपे ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश में पिछले 15 दिनों से पेट्रोल के दामों में ₹9 26 पैसे प्रति लीटर एवं डीजल के दामों में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जिसे कांग्रेस पार्टी ने जल्दी वापस लिए जाने की मांग की है ज्ञापन में अभी कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान काम धंधा पूरी तरह से ठप होने की वजह से लोग आर्थिक रूप से परेशान है इसके चलते 3 महीने के बिजली के बिल माफ किए जाएं और बिजली के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए इसके साथ ही सोपे ज्ञापन में जिले में आए चक्रवाती तूफान के दौरान लोगों के हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई भी करने की मांग की गई है ज्ञापन में जिले के लघु एवं सीमांत किसको को गत वर्ष की भांति निशुल्क बीच वितरण किए जाने की भी मांग की गई है

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer