मास्क नहीं पहनने पर कटे चालान

0 379
Main Ad1

कृतिका: सीधी

वैश्विक कोरोनावायरस की महामारी को रोकने के लिए पूरा जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन मशक्कत कर रहा है कलेक्टर के निर्देश के बावजूद भी लोग अपनी जान से खेलते हैं तथा बिना मास्क की तथा सोशल डिस्टेंसिंग के ही बाजार में खुलेआम घूमते हैं। जिसको लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर के द्वारा एसडीएम आरके सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने दुकानदारों तथा बाइक सवारों का ₹2300 का चालान काटा गया है। जानकारी के अनुसार कुसमी एसडीएम आरके सिंहा तथा तहसीलदार लवलेश मिश्रा, माया तहसीलदार बागरी व राजस्व की टीम ने बाजार में कोरोनावायरस को रोकने को लेकर पहले तो मास्क लगाने की समझाइश दी गई थी लेकिन समझा इसके बाद भी बेअसर दिखाई देने पर दुकानदारों एवं बाइक सवारों से चालानी कार्रवाई कर 2300 रुपए का राजस्व वसूला गया है। एसडीएम सिन्हा ने कहा कि अगर लोगों की यही लापरवाही रही तो आगे भी ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी।
Main Ad1
News TOP Footer