देवर ने की जान से मारने की कोशिश

0 840
Main Ad1
पति की गाड़ी चढ़ाकर कर चुका है हत्या
  सीधी:धर्मेंन्द्र    
Main Ad1
कोतवाली थाना अंतर्गत पडैनिया निवासी विधवा महिला ने अपने ही देवर पर जान से मारने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पति की बीते साल पहले गाड़ी चढ़ाकर मेरे देवर के द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसमें जमानत पर छूट कर बाहर आया है। महिला ने बताया की मेरी भी हत्या मेरा देवर करना चाहता है।
ये है पूरा मामला
सिटी कोतवाली अंतर्गत पडैनिया निवासी केशकली मिश्रा ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देते हुए गुहार लगाई है कि बिहारी लाल मिश्रा मेरा सगा देवर है जो बीते 10 अक्टूबर 2019 को जमीनी विवाद के कारण मेरे पति को अपनी नई स्कॉर्पियो एमपी 53 सीए 2754 को ऊपर चढ़ाकर मार डाला था। जिसमें आरोपी कुछ दिन जेल में भी रहा है तथा जमानत कराकर जेल से बाहर आया हुआ है। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरी कोई पुत्र संतान ना होने के कारण मेरी पैतृक संपत्ति जमीन को मेरा देवर हड़पना चाहता है तथा एक आम का पेड़ था उसे भी आज कटवा कर रख लिया है। मुझको आए दिन गाली गलौज कर धमकाता रहता है। महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया की खेत पर जाने से मार डालने की धमकी देता है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
News TOP Footer