विगत दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुरहट की बैठक स्थानीय शिव विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। जिला कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में युवा, प्रवासी श्रमिकों सहित अन्य लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए संगठन को और मजबूत करें। सेक्टर मण्डलम के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में आवश्यक रूप से जन सम्पर्क करें।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने भी उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में बैद्यनाथ सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चेतन लाल गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष नगर परिषद चुरहट, राजकुमार सिंह सदस्यता प्रभारी चुरहट, रामसुमिरन सेन प्रदेश समिति सेवादल, ददोल कोल, रमाकांत पाण्डेय, शम्भू सिंह, विनोद सिंह, बिन्नू एडवोकेट, सच्चे लाल सिंह, गंगा पटेल बड़ोखर, बृजेश पांडेय, एमए खान, एडवोकेट पारस पटेल, दिनेश सिंह व शिवनाथ साकेत सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।