विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ’’इंस्पायर अवार्ड मानक योजना’’ के तहत विद्यार्थियो के मौलिक विचारों/नवप्रवर्तनों आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत किया जाएगा कार्य –


कृतिका सीधी :
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ’’इंस्पायर अवार्ड मानक योजना’’ के तहत विद्यार्थियो के मौलिक विचारों/नवप्रवर्तनों को आमंत्रित किया जाता है। ऐसे मौलिक विचार जो समाज की समस्याओं का समाधान कर सके और इसके अलावा घरेलू और मजदूरों के श्रम को कम करने के उपाय तथा उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाने के साथ -साथ सेवाओं को भी आसान करने की अभिनव राह तैयार कर सके। योजना का उद्देश्य भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढावा देने के लिये एक बेहती मानवबल श्रृंखला तैयार करना और इसके साथ ही शोध एवं विकास के आधार पर मजबूती देना है। योजनांतर्गत 2020-21 के दिनांक 01.06.2020 से सभी विद्यालयो का आनलाईन नामांकन भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाईट पर स्वीकर किये जायेगे। प्रत्येक विद्यालय में से दो विद्यार्थियों के आईडिया और विचार के प्रोजेक्ट का सारांश पी.डी.एफ. फार्मेट में संधारित कर आनलाईन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार को भेजा जाना है। वर्ष 2020-21 हेतु सभी विद्यालयों के नामांकन एवं अधिकाधिक विद्यार्थियों के आईडिया और वैज्ञानिक नवाचारी विचार आनलाईन भारत सरकार को अपलोड कर जिला एवं प्रदेश की सहभागिता सुनिश्चित करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिये गये है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
