शासकीय निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का उपयोग करें- कलेक्टर

0 248
Main Ad1

कलेक्टर श्री चौधरी ने जिले के बाहर से आने वाली मिट्टी की ईंटों की निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है। 

कृतिका: सीधी

Main Ad1
सीधी जिले में स्थापित फ्लाई ऐश ब्रिक्स एवं ब्लाक्स निर्माताओं को आ रही कठिनाइयों एवं रोजगार सृजन की दृष्टि से कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित कर कई दिशा निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय निर्माण विभागों को निर्देशित किया है कि जो भी निर्माण कार्य चल रहें हैं उनमें गुणवत्ता युक्त फ्लाई ऐश ब्रिक्स एवं ब्लाक्स का ही उपयोग किया जाये तथा भारत सरकार पर्यावरण तथा वन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये।
  कलेक्टर श्री चौधरी ने भारत सरकार पर्यावरण तथा वन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मिट्टी से बनने वाली ईंटों के उपयोग को विनियमित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने जिले के बाहर से आने वाली मिट्टी की ईंटों की निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है।
News TOP Footer