राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गरीबों को बांटा राशन

0 294
Main Ad1

कृतिका: सीधी
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पूर्व ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के निर्देशन में जनपद पंचायत सिहावल अध्यक्ष श्रीमान सिंह द्वारा सीधी के बहरी तहसील के ग्राम पंचायत भितरी एवं जमुआर के गरीब परिवारों को हल्दी, नमक, आटा, चावल, दाल के थैले बांटे गये। जिसमें जमुआर गांव में 200 पैकेट तथा भितरी गांव में 310 पैकेट यानी कुल 500 से अधिक पैकेट व थैले वितरित किए गए।
Main Ad1
 वहीं ग्रामीणों ने राशन के थैला पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री की पहल सराहनीय है, हम सब गरीबों का इस करोना वायरस महामारी जैसे संकट की स्थिति में उन्होंने ध्यान रखा जो सराहनीय है।
इस राशन पैकेट वितरण में प्रमुख रूप से सिहावल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमान सिंह, अंबिकेश पांडे परमजीत पांडे, लक्ष्मी मिश्रा, बबलू सिंह संविदाकार, महेंद्र पांडे सरपंच जमुआर, दिनेश पाठक ,विजय उपाध्याय सरपंच खुटेली, शिवनाथ नामदेव ,समारु कोल बुद्धिमान जयसवाल ,सरपंच भितरी आदि उपस्थित रहे।
News TOP Footer