जिले के कुछ अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर से अनुरोध किया है कि जिला अंतर्गत सभी राजस्व अदालतों की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए –

0 298
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

  • विगत 3 माह से कोरोना महामारी के चलते सीधी जिले में राजस्व अदालतों की कार्यवाही अवरुद्ध है जिसकी वजह से जनता एवं अभिभाषकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अपनी इसी समस्या को लेकर 19 जून को अधिवक्ता आनंद पांडे अधिवक्ता अमल उदय कमल मिश्रा अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद शुक्ला अधिवक्ता राकेश चतुर्वेदी ने जिले के कलेक्टर से मिलकर उन्हें अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा और जिले के कलेक्टर से अनुरोध किया है कि जिला अंतर्गत सभी राजस्व अदालतों की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण हो सके और अभिभाषकों की कठिनाइयां कम हो। जिले के कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद अधिवक्ता उदय कमल मिश्रा ने सिटी हलचल को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि हमें आश्वासन मिला है कि निश्चित ही इस पर सार्थक पहल की जाएगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer