सिटी कोतवाली अंतर्गत एक किराएदार जो अपने ही मकान मालकिन के ऊपर बुरी नियत रखता था। घात लगाए किराएदार ने मकान मालिक के घर से बाहर जाते ही उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा जहां मकान मालिक ने किराएदार के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
सिटी कोतवाली अंतर्गत अर्जुन नगर की रहने वाली मकान मालकिन ने सिटी कोतवाली को शिकायती आवेदन देते हुए गुहार लगाई कि बीते 18 जून को दोपहर 11:30 बजे के लगभग मैं अपने घर के छत पर कपड़ा धो रही थी। उस टाइम मेरे पति कुछ काम से बाहर गए हुए थे मेरे किराएदार नीलेश चतुर्वेदी छत के रास्ते से आये और अश्लील हरकत करते हुए मेरा हाथ पकड़ लिया, जैसे तैसे हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और अपने पति को फोन किया। मेरे पति जब तक पहुंचे तब तक किराएदार नीलेश चतुर्वेदी छत के ही रास्ते से भाग निकला।
वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।