18 जून को सीधी शहर के गांधी चौक में वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चीनी सामानों की होली जलाई और चीन के मुर्दाबाद के नारे लगाए । –

0 555
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भारत चीन बॉर्डर पर चीन की सेना द्वारा की गई कायराना हरकत की वजह से भारत के बच्चे बच्चे का खून आज खौल रहा है लोग इस घटना की और चीन की कायरता की निंदा कर रहे हैं सीधी शहर में लोग चीन की कायराना हरकत से काफी आहत और गुस्से में है 18 जून को सीधी शहर के गांधी चौक में वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चीनी सामानों की होली जलाई और चीन के मुर्दाबाद के नारे लगाए । चीनी सामान की होली जलाने के बाद वैश्य समाज के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कर उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा । वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने कहां की चीन को अपनी कायरता का अंजाम भुगतना होगा वैश्य समाज के लोगों ने कहा कि पूरा भारत देश चीन के सामानों का बहिष्कार करेगा चीन को घुटने पर ला देगा । चीनी सामान की होली जलाने के बाद वैश्य समाज सीधी के पदाधिकारी श्री भोला प्रसाद गुप्ता और अमित सोनी ने सिटी हलचल को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा पूरा समाज चीनी सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करेगा और देश की जनता से अपील करता है कि पूरा देश चीन के सामान का बहिष्कार करके चीन उसकी औकात बताएं । कार्यक्रम के दौरान वैश्य महासम्मेलन के श्री प्रेम लाल गुप्ता श्री पी डी गुप्ता मनोज सेन शिवेंद्र आजम अहूजा रोहित गुप्ता नरेंद्र सोनू गुप्ता दुली चंद गुप्ता राकेश जयसवाल राजेन्द्र सोनी शुभम जयसवाल अरविंद गुप्ता हजारीलाल एडवोकेट राकेश जयसवाल अरविंद सोनी सुरेश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Main Ad1

NTV India news

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer