कुसमी अंचल के कई गांवों के जले पड़े हैं ट्रांसफार्मर
ठेकेदार के घटिया विद्युतीकरण की खुल रही पोल
सीधी:धर्मेंन्द्र
जिले के कुसमी विकाशखण्ड में विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा कराये गये समस्त कार्य घटिया साबित हो रहे हैं। किये गये विद्युतीकरण की पोल खुलना शुरू हो गयी है।
क्षेत्र में लगाये गये टान्सफार्मर तथा केबल घटिया लगा दिये गये हैं तथा विद्युत पोल गिरने शुरू हो गये हैं। इस तरह हर गांवो से विद्युतीकरण की शिकायतें निकलकर सामने आ रही हैं।बताते चलें की मडवास डीसी के कुसमी पावर हाउस से जुड़े ग्राम पंचायत रौहाल जहां ठेकेदार द्वारा विद्युतीकरण का कार्य किया गया था। उस गांव का टान्सफार्मर जल गया जिससे महीने भर से गांव के लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।जबकि विभाग द्वारा बिजली बिल भेजा जा रहा है।
लोगों ने अधिकारियों तक गुहार लगाई है की इस बरसात के मौसम और महीनों से पूरे गांव में अंधेरे के मध्य नजर टान्सफार्मर जल्द से जल्द लगाया जाए।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार के खिलाफ एक्शन जिला अधिकारियों ने लिया भी मगर उसकी जांच ठण्डे बस्ते में रखकर कमीशन खोरी करते हुये मामला रफा दफा कर दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के चलते संबधित कर्मचारियों तथा लाइनमैनो ने कार्य पूरे होने के कागजों में हस्ताक्षर जरूर कर दिया लेकिन अब क्षेत्र से लगातार खराब विद्युतीकरण की पोल खुलने से सभी परेशान भी हैं तथा विभाग के कर्मचारी आम लोगों को ठेकेदार का नाम बताकर रोना रो रहे हैं। किन्तु इससे कोई निराकरण नहीं निकलता वरिष्ठ अधिकारियों को जांच के समस्त दस्तावेज जिसे ठण्डे बस्ते पर रखा गया है उस पर कार्यवाही करते हुये ठेकेदार से वसूली कर जनता की समस्या को सुलझाना ही उचित होगा।
इन गावों में जले पडे हैं टान्सफार्मर
इलाके के जिन ग्रामों में ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं उनमें जूरी भानू सिंह के घर के पीछे, मेडरा भैया लाल यादव के घर के पास, रौहाल गेदलाल सिंह के घर के पास, रौहाल डा.रईश खान के पीछे, मेडरा रतन लाल के घर बगल में लगे टान्सफार्मर जल गये हैं एवं तार नीचे पडे हैं कुछ चोरी हो गये हैं।
इन गावों के खम्भे टूटने से बिजली अवरूद्ध
दुआरी के हर्रई गांव में पोल टूटने से लाइट बंद, कोटमा अर्जुन सिंह के बगल में, जूरी में रामानंद के घर के पास खम्भा टूटा है। दक्षिण कोडार में खम्भा टूटने से विजली बंद। मेडरा के राजेन्द दुवेदी के बगल के लोगों के यहां बिल चालू है मगर बिजली नहीं पहुंची है।