अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त

0 298
Main Ad1

 सीधी: धर्मेन्द्र

मझौली थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेड़रा निवासी राजीव पिता रामरूप गुप्ता का ट्रैक्टर 13 जून को सुबह लगभग 7 बजे पुलिस गस्त के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस द्वारा थाना परिषर में लाकर खड़ा कराया गया।
Main Ad1
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेड़रा में लाल कलर के बिना नम्बर आयसर ट्रैक्टर में कोई भी वैध कागजात न होने के कारण अवैध रेत परिवहन करते पुलिस टीम द्वारा पकडा गया व पुलिस अभिरक्षा में ही थाना परिषर में लाकर खड़ा किया गया है। नगर निरीक्षक की अनुपस्थिति में  वरिष्ट अधिकारियों को संज्ञान में  देने के बाद जिला खनिज अधिकारी को मामले के संबंध में प्रतिवेदन देकर अग्रिम कार्यवाही के लिए लेख किया गया है।
News TOP Footer