शुभम जायसवाल बने वैश्य महासम्मेलन सीधी के जिला युवा अध्यक्ष

0 314
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र

वैश्य महासभा जिले में संगठन की मजबूती व इसके विस्तार के लिए शनिवार को जिलाध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता ने जिले में वैश्य समाज के लोगों को वैश्य महासभा से जोड़कर इसे विशाल संगठन का रूप देने की बात कही।
Main Ad1
श्री गुप्ता ने कहा जिले में वैश्य समाज काफी संख्या में है जिसे एकजुट कर वैश्य महासभा से जोड़ा जाएगा। जिले से लेकर तहसील स्तर तक वैश्य बन्धुओं को अभियान चलाकर संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। संगठन का विस्तार करते हुए वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता व युवा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रिंस की अनुशंसा एवं जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता एवं संभागीय युवा अध्यक्ष अमित सोनी की सहमति से शुभम जायसवाल मधुरम रेस्टोरेंट्स को जिला अध्यक्ष एवं राजेन्द्र सोनी नेमुआ को जिला प्रभारी घोषित किया गया है। गौरतलब है कि वैश्य महा सम्म्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए वैश्य महा सम्मेलन द्वारा किये गए सेवा कार्यो के बारे में भी जानकारी ली। इस बैठक में मुख्य रूप से संभागीय युवा अध्यक्ष अमित कुमार सोनी, उमेश सोनी,मुनिराज विश्वकर्मा, शुभम जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
News TOP Footer