चचेरे भाई ने चुराया था ट्रैक्टर

0 962
Main Ad1

पुरानी रंजिश को लेकर करता है परेशान

कृतिका: सीधी

Main Ad1
चुरहट थाना अंतर्गत बड़खरा में ट्रैक्टर चोरी के मामले में खुद का भतीजा ही चोर निकला था लेकिन पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी युवक को उक्त केस में फंसा रहा है जिसके लिए पीड़ित ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ये है पूरा मामला
किसलय द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी 26 वर्ष निवासी बड़खरा ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर बताया है कि अनिल कुमार मिश्रा पिता हरिप्रसाद मिश्रा का ट्रेक्टर 24 जनवरी 2019 को घर से चोरी हो गया था। पीड़ित द्वारा बताया गया की ट्रैक्टर मालिक अनिल कुमार मिश्रा 7 फरवरी 2019 को अपने चाचा के लड़के राजेश चंनपुरिया तथा पुष्पेंद्र चनपुरिया पिता राममनी चनपुरिया के नाम से नामजद रिपोर्ट लिखाया था। जहां पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए ट्रैक्टर अपने ससुर को बेचना बताया था। पीड़ित द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर मालिक पुरानी रंजिश को लेकर जब भी चुरहट थाने में कोई भी नया टीआई आता है तब आवेदन देकर मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगाता है जहां पुलिस आए दिन मुझे परेशान करती है। पीड़ित ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
News TOP Footer