97.7 प्रतिशत अंक हॉसिल कर स्नेहा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

0 403
Main Ad1

सरस्वती विद्यालय परिवार में रहा जश्न का महौल

सीधी:धर्मेंन्द्र

सरस्वती विद्यालय कोटहा में वार्षिक परीक्षा वर्ष 2019-20 का परिणाम सोमवार 8 जून को सामने आया जहॉ स्नेहा मिश्रा ने कुल पूर्णांक 1150 में से 1124 अंक हॉसिल कर 97.7 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं। पॅाच वर्षों से लगातार स्नेहा मिश्रा द्वारा लगभग शत प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया गया है।
Main Ad1
विद्यालय में उक्त अवसर पर जश्र का महौल देखने को मिला, गुरूजनों द्वारा स्नेहा को अपने आर्शीवाद से अभिसिंचित किया गया तो वहीं स्नेहा के द्वारा विद्यालय परिवार का मुॅह मीठा कराया गया। स्नेहा ने इस उपलब्धि का श्रेय सरस्वती विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदीजी, एवं प्राचार्य तारकेश्वर शुक्ला को दिया है। स्नेहा के पिता संजीव मिश्रा पत्रकार एवं माता शुषमा मिश्रा शिक्षका द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा के साथ ही संस्कारों की जननी सरस्वती विद्यालय का ह्दय से आभार व्यक्त किया है।
लगन मेहनत के बदौलत विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
सरस्वती शिशु मन्दिर कोटहा कक्षा 1 से 8 तक संचालित हैं जहॉ सर्वश्रेष्ट अंक हॉसिल कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। कक्षा 8 के वार्षिक परिणाम में अगर नजर डालें तो उत्कर्ष तिवारी, कुल पूर्णांक 600 में से 581 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान पर हैं। आशीष शर्मा 577 अंक हॉसिल कर द्वितीय स्थान मोहित कुशवाहा 561 अंक हॉसिल कर तृतीय स्थान पर हैं।
 कक्षा 7 में नियति तिवारी कुल पूर्णांक 1710 में से 1628 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान पर, शिवांक तिवारी 1627 अंक हॉसिल कर द्वितीय स्थान, प्रद्युम्र शुक्ला 1608 अंक हॉसिल कर तृतीय स्थान पर हैं।
कक्षा 6 में अर्पिता तिवारी कुल पूर्णांक 1710 में से 1687 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान, श्रुति त्रिपाठी 1645 अंक हॉसिल कर द्वितीय स्थान, जागृति सोनी 1565 अंक हॉसिल कर तृतीय स्थान पर हैं।
कक्षा 5 में किशन पाण्डेय कुल पूर्णांक 400 में से 374 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान, रूद्र सिंह 366 अंक हॉसिल कर द्वितीय स्थान, दीक्षा द्विवेदी 362 अंक हॉसिल कर तृतीय स्थान पर हैं।
कक्षा 4 में शौर्य गुप्ता कुल पूर्णांक 1150 में से 1132 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान, बिजेन्द्र सिंह गुर्जर 1128 अंक हॉसिल कर द्वितीय स्थान, भावेश कुशवाह 1106 अंक हॉसिल कर तृतीय स्थान पर हैं।
वहीं कक्षा 3 में स्नेहा मिश्रा कुल पूर्णांक 1150 में से 1124 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान, हर्षित शुक्ला 1124 अंक हॉसिल कर प्रथम स्थान, प्राची जायसवाल कुल 1105 अंक हॉसिल कर द्वितीय स्थान, भावना सिंह 1090 अंक हॉसिल कर तृतीय स्थान पर हैं।
News TOP Footer