लॉकडाउन के चलते 75 दिनों के बाद कल सोमवार को भक्तों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, जहॉ शहर के ह्दय स्थल पर स्थित संकट मोचन हनुमान, गोपालदास मंदिर, राम जानकी मंदिर, मॉ भवानी मंदिर, सहित धर्म आस्था के केन्द्र चंदरेह का शिव मंदिर, बढ़ौरा नाथ मंदिर, नीलकंठ मंदिर सहित अन्य समस्त देवालयों में सुबह से ही भक्तों का तॉता देखने को मिला। वहीं आज 9 जून मंगलवार को हनुमान मंदिरों में एक फिर भींड बढऩे के आसार हैं।
कल मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। कोरोना जैसी घातक बीमारी के मद्देनजर मंदिरों के पुजारी एवं पंडितों के द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है, मंदिर क प्रवेश द्वार सहित अन्य स्थलों पर नोटिस चस्पा की गयी है, जिसमें जिला दण्डाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए निमयों के पालन हेतु भक्तों से अपील की गयी है। सोनांचल बस स्टैंड के समीप स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर निर्माण से लेकर आज तक वर्तमान में पॉचवी पीढ़ी के द्वारा पूजा पाठ को अंजाम दिया जा रहा है किन्तु कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पहली बार मंदिर के पट भक्तों के लिये बंद हुए थे जो कि सोमवार से प्रारंभ हो गये हैं।
पंडित राजेश ने भक्तों से अपील की है कि मंगलवार एवं शनिवार को लगने वाले भक्तों के तॉता में सोशल डिस्टेंस सहित अन्य निमयों का पालन अनिवार्य है जिसमें सभी से मदत की अपील है।