निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने जमकर लगाई फटकार

0 352
Main Ad1

कृतिका: सीधी

जिले के कलेक्टर आमजन की समस्या को तत्काल सुलझाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं कलेक्टर  स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कतई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते हैं। जिसकी वानगी बीते शनिवार को देखने को मिली।
शुक्रवार को लेबर वार्ड में बारिश की वजह से भारी पानी भरा हुआ था, जहां आने जाने वाले मरीजों को अच्छी खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जहां स्टार समाचार ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
Main Ad1
 खबर को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर रवींद्र चौधरी जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करने पहुंचे तथा लेबर वार्ड में पानी भरने को लेकर जमकर फटकार लगाई तथा एक हफ्ते के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता में दे विशेष ध्यान
कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह पानी देख नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पानी की समस्या के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
स्वाइन फ्लू वार्ड में लगेगी ऑक्सीजन
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्वाइन फ्लू वार्ड तथा खाली पड़े प्राइवेट वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने ‘स्टार समाचार’ से खास बातचीत में बताया कि हमारा मकसद अस्पताल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा देने का है। जहां खाली पड़े वार्ड में भी ऑक्सीजन पाइप लगाई जा रही है। वहीं कोरोना को लेकर भी कलेक्टर ने कहा कि संपूर्ण तरीके से हमारी व्यवस्था दुरस्त है, जहां आइसोलेशन बेड लगभग 300 के आसपास हो गए हैं। आने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम तैयार हैं।
News TOP Footer