प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान एवं लोकसभा सांसद की विशेष उपस्थिति में स्थानीय लालता चौक में मांस्क सेनेटाइजर साबुन का वितरण किया –


कृतिका: सीधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान एवं लोकसभा सांसद श्रीमती रीति पाठक की विशेष उपस्थिति में स्थानीय लालता चौक में मांस्क सेनेटाइजर साबुन का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 वर्ष को उपलब्धियों से भरपूर बताया वही इसे स्वतंत्र भारत के लिए स्वर्णिम युग कहा साथ ही क्षेत्र की लोकसभा सांसद श्रीमती पाठक ने मोदी सरकार के 1 वर्ष को बहुमुखी भारत को विश्व गुरु बनने के लिए कृत संकल्पित बताया।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ.साथ सीधी जिले के सभी मण्डलो में सैनिटाइजर मास्क एवं साबुन ओं का वितरण किया । जिले के 15 मंडलों में 66 से अधिक स्थानों पर एक साथ 5500 से अधिक मास्क साबुन एवं सैनिटाइजर का वितरण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया। यह एक रिकॉर्ड है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं । लालता चौक में मांस्क सेनेटाइजर साबुन वितरण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश का विशाल जनसमुदाय के बीच वाचन करते हुए स्वदेशी की अवधारणा से युक्त संकल्प दिलाया और लोकल के लिए बोकल बने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोर्चे के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंहएडा मनोज मिश्राएजिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्लाए महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलियाएजिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे धर्मेन्द्र शुक्ला सुनीता रानी वर्मा शुभेंदु शर्मा पूनम सोनी मनीला सिंह अजीत पांडे कृष्ण कुमार तिवारी मनोज तिवारी अजीत सिंह चंदेल संदीप सिंह गहरवार कौशलेन्द्र सिंह तुषार द्विवेदी सहित सैकड़ों आम जन एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
