सीधी जिले की बहरी तहसील के ग्राम पौड़ी में अचानक आए पानी और बवंडर ने कई गरीबों का आशियाना उजाड़ दिया –

0 250
Main Ad1

4 जून को सीधी जिले की बहरी तहसील के ग्राम पौड़ी में अचानक आए पानी और बवंडर ने कई गरीबों का आशियाना उजाड़ दिया बताया गया कि 4 जून को बहरी तहसील के ग्राम पौड़ी निवासी जयनाथ सिंह रामकुमार सिंह गौड़ का मकान तेज आंधी और पानी की वजह से ध्वस्त हो गया जिसकी वजह से उक्त गरीबों का रहने का ठिकाना छिन गया है प्रार्थी बहुत गरीब हैं इसलिए चाहते हैं कि उन्हें शासकीय मदद मिल जाए पीड़ितों ने अपने ऊपर आई आपदा की सूचना सरपंच के माध्यम से बहरी तहसील के तहसीलदार बी के पटेल को प्रेषित कर दी है सिटी हलचल ने 5 जून को इस संबंध में जब फोन के द्वारा बहरी के तहसीलदार बी के पटेल से जानकारी चाही तो उन्होंने सिटी हलचल को बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में है और कल ही पटवारी को भेजकर गरीबो की हुई क्षति का आकलन करके उसको जो भी शासकीय मदद होगी नियमानुसार उसे तत्काल उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हर कर –

News TOP Footer