बिजली के करंट में आने से 8 मवेशियों की मौत

मड़वास चौकी अंतर्गत कतरवार गांव की है घटना

आर.बी.सिंह राज

एक तरफ कोरोनावायरस अपना कहार बरपा रहा है तो दूसरी तरफ आसमानी आफत कहर ढा रही है। जहां कल तेज आंधी तूफान से कईयों के घर से छप्पर उड़ गए तो कहीं घरों के ऊपर पेड़ गिर गए।
जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर मड़वास चौकी अंतर्गत कतरवार गांव में आंधी तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि ग्यारह हजार केवी का तार टूट कर नीचे जमीन में गिर गया। जिसकी चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई है।
यह पूरा घटनाक्रम
मड़वास चौकी अंतर्गत कतर वार में बीते शुक्रवार को 4 बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही थी जिसमें मैर टोला से गुजर रही 11,000 केवी का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। बताया गया कि उसी दरमियान ग्रामीण अपना मवेशी चराने के लिए ले जा रहे थे जो अचानक टूटे हुए तार चपेट में आ गये और वहीं तार और उसके करंट में फंसकर दम तोड़ दिए। सूचना मिलने पर मौके पर डायल हंड्रेड ड्राइवर तथा आरक्षक श्रवण भारद्वाज पहुंचे, बिजली विभाग को सूचना मिलते ही तत्काल बिजली बंद की गई है खबर लिखे जाने तक अग्रिम कार्रवाई की जा रही थी।
