जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध रेत के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रयासरत है जिसमें बहरी तहसील अंतर्गत मरसरहा के ग्राम रोजहा में अवैध रेत भण्डारण की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई जिसमें 60 टैक्टर ट्रॅाली रेता जिसका अवैध भंडारण किया गया था मिला है।
तहसीलदार बी.के. पटेल, नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला, बहरी पुलिस एवं सोन घडियाल रेंजर की टीम ने अवैध रेत परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण पर कार्यवाही के दौरान 60 ट्रॉली टैक्टर अवैध बालू के भण्डारण को जप्त किया है। जिसे रोजगार सहायक हेमन्त सिंह चौहान को सुपर्द करते हुए सोन नदी तक पहुचने वाले बहेरा, अमरपुर तथा रामडीह के मार्ग में जेसीबी मशीन से बड़े-बड़े गड्ढों का निर्माण कराकर के रेत की चोरी पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया है।