कंटेंत्मेंट एरिया में लकडॉउन का उलंघन करने पर पुलिस ने कि कार्यवाही –


—- जिले के थाना कमर्जी के ग्राम कोल्हूडीह बढ़ौना मैं कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से पूरे गांव को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जगह जगह लोहे की जाली लगाकर एवं पुलिस बल तथा राजस्व लगातार मार्ग अवरुद्ध कर कंटेनमेंट एरिया में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वा निकास वर्जित किया गया है। फिर भी लोग जानबूझकर अपनी एवं आसपास के लोगों के संक्रमण से परवाह ना कर जाली तोड़कर अंदर प्रवेश कर अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए जा रहे थे जिन्हें पूर्व में लगातार कोरोना महामारी से बचाव एवं अनावश्यक रूप से ना घूमने की समझाइश दी गई किंतु कल दिनांक 27 मई को पुलिस टीम एएसआई पीएल टांडिया आरक्षक चालक अजय सिंह आरक्षक अमर बहादुर सिंह के भ्रमण दौरान कुछ लोग अनावश्यक घूमते पाए गए जिनके विरुद्ध कलेक्टर सीधी के आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देश में राधेश्याम चतुर्वेदी पिता तेजराम चतुर्वेदी निवासी टीकर थाना अमिलिया उमेश कुमार गौतम पिता अमृतलाल गौतम निवासी गिजवार थाना मझोली उमेश कुमार विश्वकर्मा पिता सुखवंत विश्वकर्मा निवासी किरौहा थाना कमर्जी तथा मनीष जयसवाल पिता बंसपति जयसवाल निवासी पटेहरा खुर्द थाना कोतवाली को कोरोना महामारी में रोकने में सहयोग ना करने से सभी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/20 धारा 188 269 270 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध करके जाकर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है पुलिस ने नियम का उल्ल्घन करने पर मोटरसाइकिल भी जप्त कर सुरक्षार्थ थाने में खड़ी कराई ली है।
NTV India news

खबर जरा हट कर –
