सीधी के वार्ड क्रमांक 20 में कई वर्षों से नहीं थी नाली की सुविधा; NTV India news ki पहल पर जल्द सुरु होगा काम –


विगत 3 वर्षों से सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 20 महाराणा प्रताप वार्ड अमर प्रेम पैलेस के सामने जल निकासी की व्यवस्था ना होने की वजह से वहां के निवासियों को भारी दिक्कत और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है अपनी इस समस्या से परेशान वार्ड के लोगों ने नगरपालिका सीएम हेल्पलाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की लेकिन इन 3 वर्षों के दौरान उनकी किसी ने एक नहीं सुनी उनकी यह समस्या जस की तस बनी हुई है आलम यह है कि जब भी बरसात होती है तो उन लोगों के घर में घुटने तक गन्दा पानी भर जाता है और अब जब फिर से बरसात आने वाली है ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है 27 मई को अपनी इसी समस्या से अवगत कराने के लिए वार्ड क्रमांक 20 के निवासियों ने सिटी हलचल को फोन से आमंत्रित करके अपनी समस्या दिखाई और सिटी हलचल को बताया कि उन्होंने नगरपालिका सीधी को कई बार अपनी समस्या के लिए आवेदन दिया है लेकिन आज तक इस समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है। वार्ड क्रमांक 20 महाराणा प्रताप वार्ड के निवासियों की समस्या सुनने के बाद सिटी हलचल ने सीधी नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार से जब इस समस्या से अवगत कराया और उनसे जानना चाहा कि इस समस्या पर क्या कार्यवाही की जा रही है तो इस पर उन्होंने तत्काल संबंधित वार्ड की फाइल बुलवाकर सिटी हलचल को बताया कि आप जिस कार्य के संबंध में जानकारी चाहते हैं उक्त कार्य को मंजूरी दी जा चुकी है उस पर कलेक्टर साहब की भी मुहर लग चुकी है और जल्दी उस कार्य को प्रारंभ किया जाएगा । जिस समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 20 महाराणा प्रताप वार्ड के लोग 3 वर्षों से परेशान थे सिटी हलचल की पहल के बाद आज उन्हें यह खुशखबरी मिली है कि उनकी यह समस्या दूर होने वाली है और जल्दी उनके वार्ड में उक्त नाली का काम शुरू होने वाला है
NTV India news

खबर जरा हट कर –
