सीधी में हुआ टिड्डि दल का हमला ; प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इंतजाम –

0 795
Main Ad1

सीधी जिले में दिनांक 26 मई को टिड्डी दल का प्रवेश रीवा से जिले में चुरहट तहसील के ग्राम पचोखर से हुआ तथा आगे बढ़ते हुए विकासखण्ड सीधी के ग्राम कुस्परी, लकोड़ा, पटपरा, देवघटा, पिपरोह, भमरहिया, बिछिया, रामडीह होते हुए विकासखण्ड सिहावल ग्राम तितली, करौली, चमरौहा, रामनगर पहुँचा। ग्राम चमरौहा में टिड्डी दल शाम 7ः30 बजे के आसपास रात्रि को विश्राम किया। टिड्डी दल के संभावित प्रकोप होने को दृष्टिगत कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के द्वारा त्रिस्तरीय कम्युनिकेशन दल का गठन किया गया था जिला स्तरीय, अनुविभाग स्तरीय, ग्राम स्तरीय दल कलेक्टर के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर डी. पी. वर्मन के नेतृत्व में पूरी रात्रि कृषि विभाग, राजस्व एवं जनपद पंचायत सिहावल की संयुक्त टीम ने टिड्डी दल को मारने हेतु विकासखण्ड सीधी द्वारा रात्रि में सिहावल में ही रात्रि विश्राम किया गया एवं सुबह 3 बजे से ही 2 फायर बिग्रेड मशीन एवं 150 लीटर कीटनाशक दवाइ का उपयोग करके लगभग 2.50 लाख से ऊपर टिड्डीयो को नष्ट किया गया। शेष टिड्डी दल 27 मई को सुबह 07 बजे चमरौहा से रामनगर, बलियार, लिलवार, बघोर, दुधमनिया होते हुये सिंगरौली जिले के ग्राम बिछी की ओर चला गया है।

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer