लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों को खिलाया निशुल्क भोजन पिलाया पानी –

0 369
Main Ad1

भूखे को भोजन तथा प्यासे को पानी देना सबसे बढ़ा पुण्य है। आने वाला परिचित है या अपरिचित यह कोई नहीं पूंछता था। यदि कोई भूखा द्वार में पहुॅचा है तो उसे भोजन अवश्य दिया जाता था। सीधी में इस परम्परा को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुनः जीवित किया है। कार्यपालन यंत्री डी. के. सिंह के नेतृत्व मे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सीधी आने वाले हजारों मजदूरों को 15 दिनों तक निःशुल्क भोजन कराया गया। कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट के कारण सीधी जिले के अन्य राज्यों तथा बड़े शहरों में कार्य कर रहे हजारों मजदूरों को लाकडाउन के कारण घर लौटना पड़ा। इनमें से कई निजी संसाधनों से वापस लौटे और हजारों मजदूर शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष श्रमिक ट्रेनों से रीवा होते हुए सीधी पहुंचे। उन्हें पनवार गांव में बनाये गये विशेष शिविर में ठहराया जाता है। मजदूरों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें बसों के माध्यम से उनके गांव भेजा जाता है। विशेष शिविर में ठहरने वाले मजदूरों को भोजन पानी, चाय, नास्ता आदि लोक निर्माण विभाग द्वारा 03 मई से 18 मई तक लगातार निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। विभाग के उपयंत्री आर.के. मिश्रा की देखरेख में भोजन तैयार किया जाता है उसके लिए आवश्यक संसाधन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संविदाकारों के स्वेच्छा से दिये गये सहयोग से जुटाये गये है। उपयंत्री श्री मिश्रा ने भोजन वितरण के अनुभव बताते हुए कहा कि अपने जीवन काल में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। कई मजदूरों को 10 से 15 दिनों से भरपेट भोजन नसीब नहीं हुआ था, उन्हे जब भरपेट भोजन मिला तो उनकी खुशी और संतुष्टि चेहरे पर झलक उठती है। इन मजबूर मजदूरों को भेाजन कराने से जो सुख और आत्मसंतोष मिला है वह किसी अन्य कार्य में संभव नहीं है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की टीम ने इस संकट की घड़ी में पदीय दायित्वों से आगे बढ़कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने आगे आकर यह जिम्मेदारी ली थी और पूरी निष्ठा से इसका निर्वहन किया है। निश्चित ही लोक निर्माण विभाग के कोरोना योद्धाओं ने इस संकट की घड़ी में आगे आकर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर एक अनुकरणीय पहल की है और प्रेरणा दी है कि सभी के सहयोग से इस संकट टल जाएगा और देश फिर से प्रगति के राह पर अग्रसर होगा।

NTV India news

खबर जरा हट कर –

Main Ad1
News TOP Footer