जिला चिकित्सालय परिसर में मिश्रा नर्सिंग होम के संरक्षक राजेश मिश्रा के सहयोग से खोला गया प्याउ –


जिला चिकित्सालय परिसर में आज मिश्रा नर्सिंग होम के संरक्षक डॉ राजेश मिश्र के सौजन्य से निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की विशेष आतिथ्य में किया गया। मरीज एवं मरीज के परिजनों के लिए पीने का शुद्ध जल घड़े में रखकर पिलाने की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी में मरीज और उनके साथी दूर.दराज इलाको से जिला चिकित्सालय परिसर में अपना इलाज कराने आते है उन सब के लिए पीने की शुद्ध जल की व्यवस्था हो इस आशय से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। प्याउ के उद्घाटन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी में जल पिलाना सबसे उत्तम एवं पुनीत कार्य है। भीषण गर्मी में जल की व्यवस्था कर बहुत उत्तम कार्य किया गया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और नर्सिग होम के संचालक डॉ मिश्र ने कहा कि जल हम सब के लिए अमृत है। एक तरफ जहां नौतपा का प्रकोप भीषण गर्मी के रूप में है वही प्यासे लोगो को जल पिलाने का कार्य हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा है। हम सब के लिए जल ही जीवन है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ डी के द्विवेदी नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी नगर मंडल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे श्रवण चौबेराजेश सिंह सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।
NTV imedia news

खबर जरा हट कर –
