उपनी में कराए जा रहे पुल निर्माण कार्य में वन विभाग ने रोक लगाई –

0 953
Main Ad1

जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत उपनी में कराये जा रहे पुल निर्माण कार्य पर वन विभाग द्वारा रोंक लगाई गई है। आरोप है कि पुल का निर्माण वन विभाग के मुनारे के अंदर कराया जा रहा है। पंचायत द्वारा वन भूमि में ही चेक डैम का भी निर्माण कराकर राशि आहरित की गई है। इस कार्य में लगे श्रमिकों केा मजदूरी भी नहीं दी गई। बंद हुये पुल निर्माण का कार्य जांच सीमांकन के बाद शुरू हो सकेगा। ग्राम पंचायत उपनी में गत वर्ष से अब तक हुये निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। सरपंच.सचिव मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। पंचायत में जाब कार्डधारी श्रमिकों को न तो रोजगार मिल रहा है और न ही पात्र श्रमिकों का जाबकार्ड बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के दक्षिणी भाग में स्थित वन विभाग के पहाड़ी के नीचे पगडण्डी मार्ग में ५ लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से की गई कि जिस जगह पुल का निर्माण कराया जा रहा है वह वन विभाग के मुनारे के अंदर है। शिकायत पर आज उप वनमण्डलाधिकारी सीधी पीपीएस परिहार द्वारा डिप्टी रेंजर राधे साकेत एवं सूर्यदीन प्रजापति को मौके पर भेजकर स्थिति की जानकारी ली गई। स्थल पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य केा बंद कराते हुये जांच सीमांकन के लिये कहा गया है। राजस्व पटवारी एवं वन विभाग के संयुक्त दल द्वारा सीमा निर्धारण की जांच करने के ेबाद कार्य शुरू हो सकेगा। इस दौरान ग्रामीण श्रमिकों ने आरोप लगाया कि पंचायत में उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है जबकि शासन का निर्देश हेै कि गांव के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। ग्राम पंचायत में जो कार्य चल रहा है उसमें सरपंच.सचिव ऐसे दो चार श्रमिकों केा लगाकर कार्य करा रहे हैं जो जाब कार्डधारी नही हैं। गांव में जाबकार्डधारी श्रमिकों केा पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं दिया जा रहा हेै। वास्तविक रूप से जो श्रमिक हैं उनका जाबकार्ड नहीं बनाया जा रहा है जिन लोगों का जाबकार्ड बना है उनमें सामान्य या फिर ओबीसी वर्ग के लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा पिछले वर्ष दो चेकडैम का निर्माण कराया गया था यह वन भूमि में ही स्थित है। निर्माण कार्य की राशि सरपंच द्वारा आहरित कर ली गई है लेकिन काम में लगे श्रमिकों को मजदूरी आज तक नहीं दी गई है। बहरहाल पंचायत द्वारा निर्मित कराई जा रही पुल निर्माण कार्य पर वन विभाग द्वारा रोंक लगा दी गई हेै अब यह कार्य सीमा निर्धारण के बाद शुरू हो सकेगा। ग्राम पंचायत उपनी में सरपंच.सचिव द्वारा मनमानी तरीके से कार्य कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच सहित सभी पंचों ने आरोप लगाया है कि पिछले डेढ़ वर्ष से पंचायत में किसी तरह की कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है। जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है वह सरपंच.सचिव द्वारा स्वयं निर्णय लेकर करा रहे हैं। पंचायत में 200 मीटर पीसीसी सड़क का कार्य कराया गया जिसमें गांव की बजाय दूसरे गांव के श्रमिकों को काम पर लगाया गया था। सत्र २०१८ में निर्माण की गई पीसीसी रोड राममिलन विश्वकर्मा के घर से लालबहादुर यादव के घर तक बनी है जो कि यह शासकीय आम रास्ता आराजी खसरा नंण्८२५ में होनी चाहिए किंतु सरपंच पति रामपति यादव द्वारा सुखलाल सिंह की निजी आराजी में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। पंचों का मानदेय २०१८ से आज तक नहीं दिया गया है। जबकि सरपंच का मानदेय हर माह मिलता रहा है।

 

Ntv india news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer